लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, सवांददाता।निजी स्कूल की 12वीं की छात्रा के यौन शोषण और धर्मांतरण के विरोध पर उसकी पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अर्श रजा को बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी युवक की दो मां हैं। वास्तविक मां मुस्लिम और सौतेली मां हिंदू है। वह छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता और फिर गर्भनिरोधक गोलियां खिलाता था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।ब्लैकमेल कर बनाया शारीरिक संबंध :पुलिस के अनुसार, आशियाना निवासी एक बैंक कर्मी की बेटी पीजीआई स्थित निजी स्कूल में इंटर की छात्रा है। आरोप है कि साल 2023 में स्कूल के ही सीनियर छात्र आशियाना निवासी अर्श रजा ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इस दौरान उसने छात्रा की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए। इन्हीं फोटो-वीडियो के दम पर वह छात्रा को ब्लैकमेल करने ...