मेरठ, मई 8 -- मेरठ। परतापुर क्षेत्र में कोचिंग जाने के लिए खड़ी छात्रा से मोबाइल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सुशांत सिटी सेक्टर-5 निवासी नीलम मूल रूप से घाट गांव की रहने वाली हैं। उनकी बेटी सृष्टि मेरठ के एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है और नोएडा के एक कोचिंग सेंटर से फिजिक्स की तैयारी कर रही है। गुरुवार सुबह करीब 7:20 बजे सृष्टि कोचिंग जाने के लिए दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित अंसल तिराहा, सुशांत सिटी गेट पर खड़ी थी। तभी बागपत बाईपास की ओर से बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे। इस बीच पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर छात्रा का मोबाइल छीन लिया। सीओ ब्रह्मपुरी के निर्देश पर पुलिस की छह टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने दिल्ली-देहरादून बाईपास औ...