मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अघोरिया बाजार स्थित एक कॉलेज में घुसकर स्नातक की परीक्षा दे रही छात्रा के साथ बदसलूकी करने व शादी से इनकार पर हत्या की धमकी देने में एफआईआर दर्ज की गई। छात्रा के शिकायत पर पूर्वी चंपारण जिला के राजेपुर थाना के मेधुआ निवासी रवि शंकर कुमार को मामले में आरोपित किया गया। काजी मोहम्मदपुर थाने पर पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दो साल तक किया यौन शोषण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...