छात्रा से बदसलूकी का विरोध करने पर युवक पर हमला
देवरिया, अगस्त 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। छात्रा से बदसलूकी का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने युवक की बेरहमी से बेल्ट से पिटाई कर दी। घायल युवक का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के रहने वाले खुशबुद्दीन अपने गांव के समीप एक विद्यालय के पास खड़े थे। इस बीच एक छात्रा से कुछ युवक अश्लील हरकत करने लगे। यह देख उन्होंने विरोध किया तो आरोपी उनकी बेल्ट व फाइटर से पिटाई करना शुरू कर दिए। उनके शोर करने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी फरार हो गए। हालांकि तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.