छात्रा से दुष्कर्म में दोषी को 10 वर्ष की सजा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।अदालत ने छात्रा से दुष्कर्म में दोषी को दस वर्ष की सजा से दंडित किया है। उस पर पचास हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवातली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी 14 वर्षीय चचेरी बहन कक्षा 9 की छात्रा है। 28/29 अप्रैल को उसके परिवार में शादी थी। इसमें जनपद शिकोहाबाद के एक गांव निवासी धर्मवीर आया था। वह चचेरी बहन को एक कमरे में ले गया और रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर शराबा करने पर वह भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने धर्मवीर को दुष्कर्म के मामले में दोषी करार देते हुये दस वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया है। पचास हजार जुर्माना भी लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.