मुजफ्फर नगर, जून 10 -- खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर चाकू के बल पर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को किसान मजदूर एकता एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।चार दिन पूर्व एक गांव में नाबालिग छात्रा के घर में एक युवक घुस गया था। छात्रा के परिजन रिश्तेदारी में गए हुए थे। युवक के पकड़े जाने के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए थे। छात्रा के पिता की ओर से आरोपी युवक के विरूद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा जिसमें बताया कि छात्रा की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस...