लखनऊ, फरवरी 23 -- सुशांत गोल्फ सिटी में ट्यूशन पढ़ाने के बहाने नौवीं की छात्रा की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले आरोपी ट्यूटर को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। भरोसे की आड़ में आरोपी छात्रा को डराकर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा और गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात भी करा दिया। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने आरोपी ट्यूटर के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र निवासी वीर सिंह यादव उर्फ वीरज क्षेत्र में रहकर ट्यूशन पढ़ाता था। वह छात्रा को पढ़ाने के लिए उसके घर जाता था। छात्रा के माता पिता जॉब करते हैं और बूढ़ी दादी ही घर पर छात्रा के साथ रहती थी। इसी दौरान उसने छात्रा को धमका कर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा को बदनाम करने...