फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 21 -- नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया और उस पर फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। युवती ने जब मना किया तो नाराज युवक ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि उसके गाल में काट लिया और एक मकान में खींचकर ले जाने लगा। इस घटना से गांव में हंगामा कट गया। युवक को पकड़ने का प्रयास किया गया। मगर वह भाग गया। थाने में पहुंचकर पीड़िता के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। एक गांव निवासी छात्रा फर्रुखाबाद के एक डिग्री कालेज में परीक्षा देने गयी थी। दोपहर बाद वह वापस घर लौट रही थी। छात्रा जैसे ही अपने गांव में पहुंची कि घर से चंद कदम की दूरी पर एक युवक ने छात्रा को रोक लिया और छात्रा ने जब युवक को झिड़का तब भी युवक उसके पीछे पड़ा रहा और फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ...