पीलीभीत, मई 18 -- मरौरी ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय स्कूल में एक शिक्षक ने कक्षा पांच की छात्रा से छेड़छाड़ की। इस मामले में बीएसए ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी को सौंप दी गई है। अभी पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में एक छात्रा पढ़ती है। विद्यालय के शिक्षक मोहन स्वरूप ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना कुछ दिन पहले की है। छात्रा को धमकाया गया है। यह बात छात्रा के परिजनों तक पहुंची तो सुलह के प्रयास होने लगे। यह भी पढ़ें- कक्षा पांच की छात्रा से प्रधानाचार्य ने की छेड़छाड़ मगर इसी बीच बीएसए रोशनी सिंह ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। इस प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है। बीएसए ने बत...