नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- बांदा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बांदा में अतर्रा पीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ पर बवाल का मामला सामने आया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तहरीर पर मारपीट और बवाल करने के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने दो सपा नेताओं समेत 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इन पर यह आरोप भी है कि कॉलेज परिसर और प्राचार्य कक्ष में घुसकर तांडव भी किया। वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। इसके बाद कॉलेज अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता अभय साहू ने अतर्रा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह लोग गुरुवार को बीएससी कृषि संकाय के शुल्क कम दर्शाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पीजी कॉलेज में संपर्क कर रहे थे। तभी सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज द्विवेदी उर्फ ...