फिरोजाबाद, मार्च 29 -- एक मनचले ने स्कूल आने जाने वाली छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा है। थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक गांव की छात्रा नगर क्षेत्र के एक कॉलेज में बीएससी कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिनों से पीड़िता के गांव का एक मनचला जीतू पुत्र राधाकृष्ण कालेज आते जाते समय पीछा कर अश्लील बातें, छेड़छाड़ करता है। मनचले की हरकतों से वह काफी परेशान है। मुकदमे के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...