छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार
पटना, अगस्त 28 -- पटना जंक्शन स्थित प्रतीक्षालय में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान सुल्तानगंज निवासी मो. आरिफ शेख उर्फ मो. आरिफ आलम (45) के रूप में हुई है। गोपालगंज से परीक्षा देने पटना पहुंची छात्रा (18) ने बताया कि वह बीएससी चौथे सेमेस्टर में पढ़ती है। ट्रेन से पटना जंक्शन पहुंचने के बाद प्रतीक्षालय में बैठी थी। इस दौरान अपने घर पर सूचना देने के लिए पास में बैठे आरिफ शेख से मोबाइल फोन मांगा। फोन पर अपने घर बात करने के बाद छात्रा दूसरी जगह बैठ गई। इसके बाद आरोपित उसके पास आकर बैठा और हाथ पकड़ने लगा। दूसरे यात्रियों की मदद से आरोपित को पकड़ कर रेल थाना लाया गया। पीड़िता ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.