फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- थाना दक्षिण पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के वाँछित अभियुक्त को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से असलहा बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह थाना दक्षिण ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को पकड़ा है। पुलिस ने उसे नानक वाली गली के पास से पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम लक्ष्मण सिह पुत्र ईश्वरी प्रसाद बताया है। वह ककरऊ थाना उत्तर का रहने वाला है। उत्तर क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा का कहना है कि वह सीएल जैन कालेज में ग्रेजुएशन कर रही है। वह 13 दिसंबर को कोचिंग पर एमजी कालेज की तरफ जा रही थी। उसी दौरान लक्ष्मण सिंह वहां आ गया। वह युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 12 बोर व 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। प...