रुडकी, मई 17 -- पुलिस ने ई-रिक्शा से घर लौट रही कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकतें और मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है। विगत दिनों अब्दुल कलाम चौक के पास एक छात्रा के साथ बाइक सवार अज्ञात युवक द्वारा छेड़छाड़ और थप्पड़ मारने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। ठोस सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुर्बान, निवासी ग्राम पीरपुरा को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद, पुलिस ने आरोपी कुर्बान का शांतिभंग की धाराओं में ...