बदायूं, मार्च 7 -- फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी से गांव का एक युवक लंबे समय से छेड़छाड़ कर रहा है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है और स्कूल आते-जाते समय युवक उसे रास्ते में रोककर परेशान करता है अश्लील बातें करता है। महिला का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे युवक ने फिर उसकी बेटी को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर महिला शिकायत करने पहुंची तो वहां भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.