कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर दक्षिण। बाबूपुरवा निवासी महिला के मुताबिक उनकी 15 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में छात्रा है। 18 जनवरी की रात करीब आठ बजे बेटी मौसी के घर से आ रही थी, तभी इलाके में रहने वाले आरोपित रईस ने सुलभ शौचालय के पास गली में बेटी का हाथ पकड़कर गलत नीयत से खींच लिया। शोर मचाने पर मोहल्ले वाले दौड़े तो आरोपित वहां से भाग निकला। आरोपित का भाई अकील भी बेटी को परेशान करता है। आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आरोपितों के हौसले बढ़ गए। बताया कि 23 मार्च की देर रात करीब तीन बजे आरोपितों भाइयों ने उनका दरवाजा खोलने की कोशिश की थी, जिसका वीडियो भी उनके पास हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.