रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- रियाजुद्दीन अंसारी, नानकमत्ता। नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की छात्रा से स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को किशोरी की मां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सूरज सिंह उसकी नाबालिग पुत्री से स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि सूरज के परिजनों को बताने पर उसकी मां मनजीत कौर और बुआ चंद कौर ने मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल मंजू पाण्डे ने बताया कि पुलिस ने सूरज सिंह, मनजीत कौर, चंदू कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.