गोरखपुर, सितम्बर 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर क्षेत्र में स्कूल जाते समय से छात्रा से छेड़खानी व अभद्र व्यवहार करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि परिजनों के शिकायत करने पर उन लोगों ने धमकी भी दी थी। आरोपित की पहचान देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र के पिपरडाड़ी गणेर निवासी जावेद अंसारी के रूप में हुई। वर्तमान में वह बशारतपुर में रहता है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी। आरोप है कि बाद में आरोपी के माता-पिता भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और धमकी दी कि यदि उनका बेटा जेल गया तो इसका परिणाम ठीक नहीं होगा। शिकायत मिलने के बाद शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरी...