मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी। शहर में एक छात्रा के साथ छेड़खानी करते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक चांदमारी मोहल्ला निवासी अलताब आलम है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें बताया है कि उसकी पुत्री कोचिंग करने शहर के एक मोहल्ला में जाती है। कोचिंग से घर लौटने के दौरान उक्त आरोपित उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करता है। शनिवार को भी उक्त आरोपित उसकी पुत्री का पीछा करते हुए जबरन उसका रास्ता रोकने लगा। साथ ही गाली-गलौज व अभद्र बात करते हुए धमकी देने लगा। उसकी पुत्री के साथ बदशलूकी करते उसे पकड़ा गया तथा पुलिस को सूचना दी ...