हापुड़, जुलाई 10 -- शहर के एक प्रमुख इंटर कालेज की कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ अश्लील बातें कर उससे अकेले में मिलकर गले मिलने का दवाब बनाने वाले शिक्षक को प्रबंध समिति ने सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि वह दिल्ली रोड स्थित एक इंटर कालेज की कक्षा 12 की छात्रा है। कालेज के अर्थशास्त्र के अध्यापक डा. विजय मित्तल ने पीड़िता से कहा कि वह उसे पसंद करता है और उसे गले से लगाना चाहता है। यह भी पढ़ें- Balia News: दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी सहायक अध्यापक निलम्बित कभी घर पर अकेली हो तो बुला लेना वह उसे गले लगाकर देखूंगा और कुछ करूंगा। अब उक्त मामले को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति की मीटिंग हुई। जिसमें पूरे ...