रांची, मार्च 23 -- रांची, संवाददाता। सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले कोकर निवासी दोषी करार ट्यूशन टीचर अमरेंद्र कुमार राय उर्फ अमरेंद्र कुमार सिंह को पोक्सो की विशेष अदालत ने सोमवार को पांच साल कैद की सजा सुनाई। उस पर जुर्माना भी लगा है। कोर्ट ने उसे 18 मार्च को दोषी पाया था। अमरेंद्र को सदर थाना पुलिस ने 28 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तब से वह जेल में है। सुनवाई के दौरान पांच गवाहों को पेश किया गया था। घटना को लेकर पीड़िता ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...