मिर्जापुर, जुलाई 18 -- मिर्जापुर। विद्यालय से घर लौट रही एक छात्रा पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अदलहाट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी चचेरी बहन 14 जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे विद्यालय से घर लौट रही थी। अदलहाट के शर्मा मोड़ (तिराहा) पर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान रामपुर (भुइली) निवासी दिनेश कुमार प्रजापति वहां पहुंचा और अशोभनीय टिप्पणी करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: नाना के घर आई किशोरी लापता, केस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...