सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता।जिले के तीन थाना क्षेत्रों में छात्रा सहित तीन लड़कियां बहला फुसला कर अगवा कर ले जाई गई हैं। तीनों मामलों में संबंधित थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। यह घटनाएं बिसवां, महमूदाबाद व रामकोट थाना क्षेत्र में हुई हैं। बिसवां क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह पति व बेटी के साथ राजस्थान में रहकर काम करती है। होली पर्व पर वह परिवार सहित गांव आई थी। जिस फैक्ट्री में वह काम करती है, उसी फैक्ट्री में बिहार के आरा जिले के निवासी अभिषेक व चंद्रगुप्त पासवान काम करते हैं। आरोप है कि सात मार्च को आरोपी अभिषेक अपने कुछ साथियों के साथ आया और महिला की 13 वर्षीय बेटी को वाहन के जरिए बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। महिला का आरोप है कि घटना को लेकर उसने बिसवां कोतवाली ...