प्रयागराज, जनवरी 29 -- राजापुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में 10 दिन पहले प्रतियोगी छात्रा रिया पांडेय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। हॉस्टल मालिक व लाइब्रेरी संचालक रात में ही रिया को बेली अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। कैंट पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, लाइब्रेरी संचालक राहुल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि हॉस्टल मालिक शमशेर की तलाश की जा रही है। प्रतापगढ़ के थाना मानिकपुर गांव अमतामऊ गढ़ी निवासी सुशील पांडेय की 25 वर्षीय बेटी रिया पांडेय गर्ल्स हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। आरोप है कि 19 जनवरी की देर रात बेली अस्पताल में राहुल और शमशेर उसे छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ के कटरा गुलाब सिंह थाना जेटवारा निवासी राहुल यादव प्र...