पीलीभीत, अप्रैल 17 -- पूरनपुर। मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को अनोखी पहल के तहत कक्षा आठ की छात्रा राध्या मिश्रा को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान छात्रा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वंदना सत्र में राध्या मिश्रा ने प्रेरणादायक कहानी सुनाकर विद्यार्थियों को समय पालन के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाचार्य की भूमिका निभाते हुए राध्या ने विद्यालय में आने वाले अभिभावकों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के प्रयास किए। यह भी पढ़ें- एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन इस अवसर पर उनके पिता राजीव कुमार मिश्रा भावुक नजर आए...