पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। समाधान विकास समिति के तत्वावधान में विश्व जल दिवस पर उच्च प्राथमिक स्कूल बरहा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान अध्यापिका ममता गंगवार के संयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें यश्वनी और संजना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला का विषय था जल संयोजन रहा। संदर्भ व्यक्ति लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि वर्ष 1993 से निरंतर विश्व जल दिवस मना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...