मेरठ, जुलाई 31 -- परतापुर में जिस छात्रा को खेत में खींचकर बंधक बनाया गया, पुलिस से बातचीत में वह बेखौफ दिखी। बहादुर बिटिया ने मजबूती से हालात का सामना किया और इस दौरान डरी नहीं। छात्रा ने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले से कहा कि अब उसे जूडो कराटे सीखना है। कहा कि अब कोई हाथ लगाएगा तो हाथ तोड़ दूंगी। फिलहाल छात्रा की काउंसिलिंग कराई जा रही है और पुलिस लगातार संपर्क में है। परतापुर में 11वीं कक्षा की छात्रा को गौरव जाट नाम के आरोपी ने खेत में खींच लिया था और गलत काम करने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे बाद छात्रा को बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- मेरठ : स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को खेत में खींचा इस दौरान पुलिस को आशंका थी कि कहीं छात्रा अवसाद का शिकार न हो जाए। हालांकि छात्रा काफी बहादुर निकली और उसने कहा कि आरोपी का उसने मुकाबला किया और इस ब...