औरैया, अप्रैल 6 -- कंचौसी। संवाददाता। सहार ब्लॉक के ग्राम ढीकियापुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कुमारी पिंकी ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य सतनाम सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने छात्रा पिंकी और उनके पिता को नगद धनराशि व पाठन सामग्री देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजू राठौर, सहायक अध्यापक शेफाली और शशांक पोरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...