हापुड़, मार्च 19 -- मिशन शक्ति अभियान के छटवें चरण के अंतर्गत दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ की कक्षा नौवीं की छात्रा परिधि गोयल को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ श्वेता पूठिया के मार्गदर्शन में छात्रा परिधि गोयल ने प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी की कुर्सी पर बैठकर उनकी कार्य प्रणाली को समझते हुए जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। छात्रा ने आगामी सत्र के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। छात्रा ने अपने अनुभव को अपने सहपाठियों के साथ साझा किया। विद्यालय की चेयरपर्सन ममता दीवान एवं निदेशक एचएम राउत ने बताया कि इस प्रकार के अनुभवों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...