वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 15 -- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। छात्रा की इस मांग के बाद नगर निगम ने 45 लाख की सड़क स्वीकृत कर निर्माण शुरू करा दिया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा टीम के साथ वार्ड देवसैनी पंचवटी कालोनी पहुंचे और यहां पर वीडियो डालने वाले बच्चों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसके अलावा भी कोई समस्या हो तो उनको अवश्य बताएं। अलीगढ़ के देवसैनी वार्ड के पंचवटी कालोनी की छात्रा ने 29 जुलाई को वीडियो बनाकर फेसबुक और एक्स पर सीएम योगी से सड़क निर्माण की गुहार लगाई थी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने प्रकरण में निर्माण की टीम से सर्वे कराया। इसके बाद सड़क निर्माण को स्वीकृति दी। 45 लाख रुपये की लागत से यहां पर सड़क बनेगी। शुक्रवार...