फरीदाबाद, नवम्बर 27 -- ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-89 की एडोर सोसाइटी की 10वीं मंजिल से कूदकर 17 साल की छात्रा ने जान दे दी। छात्रा जेईई की तैयारी कर रही थी। इस वर्ष जेईई की परीक्षा में असफल होने से वह मानसिक रूप से तनाव में थी । यह घटना बुधवार देर शाम घटी। ग्रेटर फरीदाबाद की एडोर सोसाइटी निवासी आलम कोलकाता स्थित एक फैक्टरी में मैनेजर हैं। उनका परिवार यहां सोसाइटी में रहता है। बुधवार शाम को उनकी 17 साल की बेटी इंशा जहांगीर लिफ्ट से 10वीं मंजिल पर पहुंची और वहां से कूदकर जान दे दी। छात्रा के गिरने की तेज आवाज सुनते ही सोसाइटी के लोग और गार्ड टावर के नीचे पहुंचे। मृतक की पहचान होने पर उसकी मां और 12 साल का भाई भागकर वहां पहुंचे। सूचना मिलने के बाद बीपीटीपी थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.