बागपत, फरवरी 25 -- सीसीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर के वनस्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा अग्रिम जैन ने छठा स्थान प्राप्त किया। ऑल इंडिया सूची में उच्च स्थान प्राप्त करने पर छात्र का विद्यालय परिसर में स्वागत किया गया। जिसमें स्कूल के अध्यक्ष हर्षित जैन, प्रधानाचार्य रणवीर कुमार ने होनहार छात्र की प्रशंसा की। बताया की बोर्ड परीक्षा 2025 में भी अग्रिम ने जिला टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...