मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- ड्रमंडगंज, मिर्जापुर l क्षेत्र के मुड़ेल गांव में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों टीनशेड की पाइप में दुपट्टे से फंदा बनाकर 15 वर्षीया छात्रा झूल गई l जिससे मौत हो गई । घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l मुड़ेल गांव निवासी राजकुमार वर्मा की 15 वर्षीया पुत्री सुधा अपने घर के टीनशेड के नीचे लगे लोहे की पाइप में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा की मां सुनीता देवी खेत पर गेहूं का बोझ ढोने गई थी।देर शाम खेत से घर वापस लौटी तो बेटी को टीनशेड के नीचे फंदे से लटका देख दहाड़े मारकर रोने लगी। मां की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को आनन फानन में फंदे से नीचे उतारा,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना ...