लखनऊ, फरवरी 1 -- काकोरी में तेज आवाज में बाजा बजाने का विरोध करने पर दबंगों ने पड़ोसी युवती और उसके परिजनों को मारने की कोशिश की। मां पर बाइक चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने काकोरी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। काकोरी के नरौना गांव निवासी एक युवती ने बताया कि वह 12वीं की छात्रा है। परीक्षा नजदीक होने से वह रोज रात में पढ़ाई करती है। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले चाचा तेज आवाज में बाजा बजाते हैं। इसका उसने विरोध किया। आरोप है कि 30 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके चाचा व पत्नी ने उनकी मां के ऊपर बाइक चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान मां के पैर में चोट आ गई। वह जब चाचा के घर शिकायत करने गई तो वे लोग उसे और उसके भाई को मारने के लिए दौड़े। गाली-गलौज करते हुए अपशब्दों का भी प्रयोग किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.