गिरडीह, मई 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के राजपुत मोहल्ला में एक किराये के मकान में अपनी रिश्तेदार के साथ रहने वाली एक 18 वर्षीया छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाली छात्रा ताराटांड़ थाना क्षेत्र के शंकरडीह निवासी कैला टुडू की 18 वर्षीया पुत्री सविता टुडू है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। नगर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सविता टुडू के साथ भाड़े के मकान में रहने वाली उसकी रिस्तेदार समाहरणालय में प्रतिनियुक्त ग्रामीण पुलिस बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चनक्यारी गांव निवासी अस्मिता टुडू ने बताया कि सविता ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की है। यह भी पढ़ें- सिसई में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान रविवार के दोपहर को वह बाथरूम में थी। जब बाथरूम से निकली तो देखी कि सविता कमरे के अंदर हैं और कमरा अंदर ...