कौशाम्बी, अगस्त 4 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव की एक छात्रा ने सोमवार शाम जहर निगल लिया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। खुदकुशी की वजह फिलहाल साफ नहीं है। घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। बैरमपुर निवासी राजेश सरोज एक हाथ से दिव्यांग है। वह गुजरात के सूरत शहर में रहकर पेंटिंग का काम करता है। गांव में उसकी दोनों पैर से दिव्यांग पत्नी 15 वर्षीय पुत्री आशा देवी व छोटे बेटे के साथ रहती है। आशा डूंड़ीबाग स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसने सोमवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों एवं पड़ोसियों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वाले उसे इलाज के लिए मंझनपुर के निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना ...