गाजीपुर, फरवरी 12 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के गंगा स्थित हमीद सेतु से बुधवार को इंटर की छात्रा ने छलांग लगा दी। घटना को देखकर मौके पर मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों को सुपुर्द कर दिया। इंटर की छात्रा परिजनों के डांट से क्षुब्ध होकर हमीद सेतु से गंगा में छलांग लगा दी। उसे डूबते देखकर मछुआरे और नाविकों किसी तरह से पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस को दी गई। जानकारी होते वह घटनास्थल पर पहुंच गई। अचेत छात्रा से पूछताछ में बताए गये नाम और पते के आधार पर उसके परिजनों को बताया। घटना से वे आवाक हो गए। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद छोड़ दिया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.