मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास सोमवार शाम हुई छात्रा निशा कुमारी (21) की हत्या के मामले में मंगलवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। छात्रा के पिता पूर्वी चंपारण के केसरिया के दिलावरपुर गांव निवासी वकील कुंवर ने मामले में सकरा थाना क्षेत्र के मोरा बखरी गांव निवासी राहुल कुमार यादव को आरोपित किया है। राहुल इन दिनों अपने ननिहाल मादापुर गांव में रह रहा था।घटना के बाद पुलिस ने बीबीगंज स्थित निशा के किराए के कमरे और आरोपित के ननिहाल मादापुर जाकर देर रात तक छानबीन की। इसके अलावा फरार आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर उसके स्थानीय संभावित ठिकानों से लेकर समस्तीपुर तक छापेमारी की गई। लेकिन, वह फरार मिला।छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि निशा आरबीबीएम कॉलेज की छात्रा थी। आरोप ...