संभल, अगस्त 18 -- नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में अमरोहा के डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही छात्रा को परेशान करने और अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। छात्रा शिव तेरस की छुट्टी पर घर आई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने रास्ते में उसे रोककर परेशान किया। बाद में आरोपी ने किसी माध्यम से छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन रविवार को आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर मारपीट कर दी। मारपीट में छात्रा के परिवार के दो लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर नखासा पुलिस ने आरोपी शिवम और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा ...