छात्रा को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 18.47 लाख ठगे
मुरादाबाद, अगस्त 10 -- रकम दोगुनी होने और आईफोन के लालच में मझोला थाना क्षेत्र निवासी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां और बुआ के खाते से साइबर ठगों के खाते में 18.47 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। साइबर ठगों ने यूट्यूब पर वीडियो डाल रखा था, जिसे देखकर छात्रा उनकी जाल में फंस गई। पहले कुछ पैसे दे दिए और बाद में उसे वापस पाने के चक्कर में रकम ट्रांसफर करती रही। पता चलने पर छात्रा के पिता ने साइबर क्राइम थाने में साइबर ठगी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड मिलन विहार मीरपुर निवासी समीर चंद्र सक्सेना ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी बीते 9 जुलाई को यूट्यूब पर वीडियो देख रही थी। उसी दौरान उसने एक वीडियो देखा जिसमें बताया कि कुछ पैसे डालने पर धनराशि दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.