बरेली, जून 4 -- भमोरा।8 दिन पूर्व लापता एक छात्रा को ले जाने के आरोप में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी बरेली कॉलेज में पढ़ती थी। वह 25 अप्रैल की सुबह 10 बजे कॉलेज जाने को घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटी तो घर वालों को चिंता हुई। युवती की तलाश की। पता चला कि युवती को थाना कादरचौक के जलालगंज का मनोज साथ भगा ले गया है। पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...