छपरा, मार्च 8 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव की मैट्रिक की छात्रा को कुछ लोगों ने भगा लिया। छात्रा के परिजनों ने उसे बेच देने का आरोप भगाने वालों पर लगाया है। छात्रा की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसकी पुत्री जरूरी सामान खरीदने डेरनी बाजार गई थी। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। तब पता लगा कि उसी के गांव के कुछ लोगों ने उसकी पुत्री को भगाया है। छात्रा की मां कहा है कि आरोपियों के घर जाकर उसने पुत्री को वापस करने की गुहार लगाई तो उसे धमकाया गया कि तुम्हारी सभी बेटियों को भगा कर बेच दूंगा। पीड़िता ने प्राथमिकी में 12 लोगों को नामजद किया है। पुलिस छानबीन कर रही है। घर से नकद व हजारों के गहने चुराए,भूसौल में आग लगाई दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर में ...