मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने छात्रा को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में गुरुवार बाल अपचारी समेत दो को धर दबोचा। अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। दो दिन पूर्व वह स्कूल से घर जाने के लिए निकली। उसके बाद लापता हो गई। बुधवार को उसके चाचा ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध नाबालिग भतीजी को बहला-फुसला के भगाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सोनभद्र के ओबरा के गजराजनगर डाला मोड़ निवासी युवराज सिंह और एक बाल अपचारी को धर दबोचा। छात्रा को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...