मऊ, नवम्बर 30 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक महिला ने थाने पर तहरीर दिया। बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री जो रतनपुरा बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार को घर से विद्यालय जाने की बात कह कर निकली थी। किंतु देर शाम तक वह घर वापस नहीं आई। चिंतित परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन किया, किंतु उसका कहीं पता पता नहीं चला। पीड़ित ने एक आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस ने आरोपी अनुज के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...