मोतिहारी, अप्रैल 14 -- अजय कुमार, तुरकौलिया । थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। लंबे समय तक ब्लैकमेल कर उसका शोषण करता रहा है । पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक ने शुरुआत में अपना नाम शालू सिंह बताकर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसी दौरान उसने अपनी असली पहचान छुपाते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब छात्रा को युवक की वास्तविक पहचान, पिपरिया गांव निवासी डॉ. रहमान मियां के पुत्र सलमान राज के रूप में हुई, तो उसने उससे संबंध खत्म कर दिया और बातचीत बंद कर दी। यह भी पढ़ें- निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया,रकम भी हड़पी,मुकदमा दर्ज बातचीत बंद होने के बाद आरोपी ने छात्रा के बनाए गए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया । लोकलाज के कारण...