गुमला, जून 28 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र की एक दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने सिसई थाना क्षेत्र के सचिन कुमार पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को सदर थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया है कि युवक छात्रा से मोबाइल पर बातचीत करता था और 24 जून को उसे अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने छात्रा की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Sasaram News किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने की प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...