गोंडा, मार्च 17 -- गोंडा,संवाददाता। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक सहित उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजनों के अनुसार छात्रा रोज की तरह सुबह अपने भाई के साथ कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रास्ते में एक होटल के पास उनकी बाइक खराब हो गई। इसके बाद भाई ने एक ई-रिक्शा रोककर बहन को उसमें बैठा दिया और चालक से कॉलेज के पास छोड़ने को कहा।कुछ देर बाद जब परिवार ने छात्रा से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। कॉलेज पहुंचने पर पता चला कि वह वहां नहीं पहुंची थी। इसके बाद परिवार को आशंका हुई और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।परिवार का आरोप है कि एक युवक और...