रुडकी, मई 13 -- ​मंगलौर, संवाददाता। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री के लापता होने और उसे बहलाफुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलौर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बालिग पुत्री छह मई को सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि एक गांव का युवक पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...