घाटशिला, मई 10 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली बच्ची साधना कुमारी को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष काकुली सिंह ने उसके घर जाकर मुंह मीठा कराया एवं सम्मानित किया। इस मौके पर काकुली सिंह ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओ की कमी नही है, जरुरत है उन प्रतिभा को बेहतर मंच देकर निखारने की। उन्होने कहा कि साधना ने जिला में चौथा स्थान प्राप्त कर धालभूमगढ़ प्रखंड का नाम पुरे जिला में रौशन किया है। उन्हे पढ़ाई हेतु हर संभव मदद किया जायेगा। मौके पर मधुमिता साहू, दीपू अधिकारी, संजय सिंह, आकाश साहू, मनोज बिश्नोई ,एवं मोतीलाल मंडल उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...