शामली, मई 19 -- शामली। कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री को एक युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को गांव लौहरीपुर निवासी युवक आवेश आते-जाते रास्ते में रोककर परेशान करता है तथा मोबाइल फोन पर अशोभनीय बातें करता है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की के फोटो भी अपने पास रखे हैं और उन्हें एडिट कर इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक एक वीडियो भी वायरल कर चुका है। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की से शादी करने की बात कहते हुए आत्महत्या करने तथा युवती पर तेजाब डालने जैसी धमकियां भी दी हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि युवक की हरकतों से ...